फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

अलीगढ़ के क्वारसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुदामापुरी निवासी मृतका के मौसेरे भाई पवन कुमार ने थाना सलेमपुर में तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि उसकी मौसेरी बहन चंचल (23) की शादी सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में हरीश पुत्र सुखबीर के साथ 30 जून 2020 को हुई थी। लेकिन ससुरालजन दहेज की मांग करते थे। उसकी बहन के साथ मारपीट कर शोषण कर रहे थे। आरोप है कि गत नौ अप्रैल की सुबह ससुरालीजनों ने फंदे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि मृतका के मौसेरे भाई पवन कुमार की तहरीर पर मृतका के पति हरीश कुमार, सास भूदेवी, ससुर सुखबीर, जेठानी शिवानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति हरीश व सास भूदेवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वारदात के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed