फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जंगली पशु के हमले में एक किसान की मौत, एक गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जंगली पशु के हमले में एक किसान की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

नरौरा। गांव पिलखना में खेत में गेहूं की फसल के कटान के दौरान जंगली पशु ने किसानों पर हमला कर दिया। जिनमें एक किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक किसान को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, पांच अन्य किसानों को मामूली चोट आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हमले से खेतों में कार्य करने वाले किसानोें में दहशत है।
गांव पिलखना में शनिवार को किसान राजपाल सिंह (60) खेत पर गेहूं कटान के लिए गए थे। उनके साथ गांव निवासी देवेंद्र सिंह (50) और पड़ोसी गांव किला निवासी चंद्रवती, हरीश चंद, अनीता, सुकराम और जगदीश भी खेत पर फसल की कटाई के लिए गए हुए थे। यह सभी लोग फसल कटाई का कार्य कर रहे थे, इसी दौरान एक जंगली सूकर ने इन पर हमला कर दिया। हमले के बाद किसानों का शोरशराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। शोर शराबा सुनकर भीड़ को आते हुए देख जंगली पशु खेतों की ओर भाग निकला। लेकिन, हमले में राजपाल सिंह व देवेंद्र सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, अन्य को भी मामूली चोटें आईं। जिसके ग्रामीणों ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजपाल और देवेंद्र को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही राजपाल सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक किसान राजपाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, देवेंद्र सिंह का हायर मेडिकल सेंटर उपचार चल रहा है। इसके अलावा मामूली रुप से घायल हुए चंद्रवती, हरीशचंद, अनीता, सुकराम और जगदीश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक राजपाल अपने भाई के साथ रहता था। उनकी पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि पत्नी उनसे अलग रहती है।
विज्ञापन

डीएफओ गौतम सिंह = मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट बनाकर डीएम को प्रेषित कर दी जाएगी। जिसके आधार पर शासन से मृतक के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमर सिंह = जंगली पशु के हमले में एक किसान की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। पांच मामूली रुप से घायल हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed