फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मालखाने के बाहर फिर सुरक्षा में आएगी थ्री-नॉट-थ्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
राईफल वाली समाचार के साथ। - फोटो : BULANDSHAHR
मालखाने के बाहर फिर सुरक्षा में आएगी थ्री-नॉट-थ्री
विज्ञापन

बुलंदशहर। 26 जनवरी 2020 को यूपी पुलिस से विदाई ले चुकी थ्री नॉट थ्री राइफल को एक बार फिर मालखाने से बाहर लाने की तैयारी है। पंचायत चुनाव में जरूरत के हिसाब से राइफल को बुलंदशहर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से कुछ होमगार्ड्स को देगी। जिससे कि अफसरों के साथ चलने वाले होमगार्ड्स भी सशस्त्रधारी होंगे और चुनाव में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर भी सुरक्षा को चाक चौबंद किया जा सकेगा।
करीब 75 वर्षों से यूपी पुलिस के साथ रही थ्री नॉट थ्री राइफल को 26 जनवरी 2020 को विदाई दे दी गई थी। जिसके बाद जनपद पुलिस की सभी थ्री नॉट थ्री राइफल मालखाने में जमा करा दी गई। लेकिन, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पुलिस एक बार फिर इन राइफलों का इस्तेमाल करने जा रही है। बताया गया कि इस बार मालखाने से बाहर निकालकर इन राफइल को होमगार्ड को सौंपा जाएगा। आगामी 28 अप्रैल को जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। जिसके लिए पुलिस-प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए सुरक्षा को भी चाक चौबंद करने का फैसला लिया है। इसी के चलते जनपद में बूथों पर तैनात किए जाने वाले होमगार्ड्स पर तो सिर्फ लाठियां होंगी, जबकि उनके साथ अन्य सशस्त्र बल तैनात रहेगा। इसके अलावा जो होमगार्ड्स पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ रहेंगे और जिनकी तैनाती संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर लगाई जाएगी उनको थ्री नॉट थ्री राइफल उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जनपद में हैं 1500 होमगार्ड्स
होमगार्ड कमांडेंट अमरेश वर्मा ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 1500 होमगार्ड्स हैं। जनपद में आगामी दिनों में होने वाले चुनाव के लिए 1300 जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जबकि, करीब 1200 जवानों को गैर जनपदों में जरूरत पड़ने पर ड्यूटी के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में आखिरी चरण में मतदान होना है। जबकि, उससे पूर्व के चरणाें में गैर जनपदों में मतदान के लिए यहां से भी होमगार्ड्स ड्यूटी पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास हैं दो सौ राइफल
होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि उनके पास 200 थ्री नॉट थ्री राइफल हैं। जिनका उपयोग ड्यूटी के दौरान चुनाव में होमगार्ड्स के द्वारा किया जाएगा। चूंकि, होमगार्ड्स को ट्रेनिंग के दौरान इसी राइफल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसलिए इसे इस्तेमाल करना उनके लिए आसान रहता है। अभी यह तय नहीं है कि कुल कितने होमगार्ड्स को राइफल दी जाएगी। कम पड़ने पर एसएसपी के निर्देश पर मालखाने में रखी राइफल का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए तैयारी कर ली गई है। बूथों पर लाठी के साथ होमगार्डों की तैनाती की जाएगी। जबकि, जो होमगार्डस अफसरों के साथ रहेंगे और जिनकी तैनाती संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थलों पर होगी उन्हें थ्री नॉट थ्री राइफल उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed