फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गोवंश से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

डिबाई। दिल्ली-बंदायू हाईवे पर गांव दौलतपुर काली मंदिर के निकट बृहस्पतिवार देर रात बुलंदशहर से डिबाई अपने घर लौट रहे युवक की बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की दानपुर सीएचसी पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला मंडी हरदेव निवासी प्रमोद (35) पुत्र सूरजपाल गांवों में कपड़े बेचने का काम करता था। वह बृहस्पतिवार को बाइक से बुलंदशहर गया था, जहां से देर रात घर आ रहा था। दौलतपुर चौकी क्षेत्र में काली मंदिर के निकट गोवंश ने बाइक सवार प्रमोद को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दानपुर के सीएचसी पर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की मां प्रेमवती, पत्नी सीमा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के आठ वर्षीय पुत्र ने पिता को मुखागिभन दी।
विज्ञापन

हाईवे व गांव में घूम रहे छुट्टा गोवंश की चपेट में आने से लोग आए दिन घायल हो रहे हैं। कई की हादसे में मौत भी हो चुकी है। दोगवां सहित कई स्कूलों में फसल को नुकसान पहुंचाने पर आक्रोशित ग्रामीण गोवंशों को कई बार स्कूलों में बंद कर प्रशासन को चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन उच्चाधिकरियों के निर्देश के बावजूद भी छुट्टा गोवंश को अधीनस्थ आश्रय स्थल नहीं पहुंचा रहे और बजट व संसाधनों की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ वंदना शर्मा = मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed