{"_id":"607098088ebc3e246745e2af","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd21689467","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर पंजीकृत किसान के अंगूठे से होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर पंजीकृत किसान के अंगूठे से होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

बुलंदशहर। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने पोर्टल से क्रय केंद्रों को संबद्ध कर दिया है। विभाग को 22 ई- प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन मुहैया करा दी गई है। जल्द ही जिले के सभी 107 केंद्रों पर मशीन से खरीदारी की जाएगी। मशीन उसी किसान का अंगूठा पकड़ेगी, जिस किसान ने विभागीय पोर्टल पर गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। शुक्रवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने केंद्रों का निरीक्षण कर चल रही गेहूं खरीद का जायजा लिया।
गेहूं खरीद प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन से होगी। अभी तक एक अप्रैल से बिना मशीन के गेहूं खरीद हो रही थी, लेकिन अब शुक्रवार से 22 ई-पॉस मशीन प्राप्त हो गई हैं। मशीन चलाने के लिए केंद्र प्रभारियों को शनिवार को ट्रेनिंग दी जाएगी।
जनपद में केंद्रों पर गेहूं 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। शासन ने इस बार बिचौलियों की दखल रोकने के लिए क्रय केंद्रों पर मशीन से गेहूं की खरीद कराने के आदेश जारी किए हैं। किसान को गेहूं की तौल कराते समय मशीन में अपना अंगूठा लगाना होगा। यदि ऐसा नहीं होता तो परिवार का वह व्यक्ति गेहूं बेच सकेगा, जिसका नाम पंजीकरण के समय नॉमिनी के तौर पर लिखवाया गया है। क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
अभी तक 845 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। लेकिन शुक्रवार को 22 ई-पॉप मशीन मिल गई। अफसरों ने बताया कि मशीन मिलने के बाद इन्हें जिन क्रय केंद्राें पर लगाया जाएगा। उनके केंद्र प्रभारियाें को मशीन चलाने की शनिवार को ट्रेनिंग दी जाएगी।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम का कहना है कि जनपद में क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ती जा रही है। अब विभाग को 22 ई-प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन मिल गई है। शेष मशीन जल्द मिल जाएगी और सभी क्रय केंद्रों पर उन्हें लगा दिया जाएगा। जल्द ही सभी क्रय केंद्रों पर से गेहूं की खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू हो जाएगी।
वहीं, सिकंदराबाद में किसानों को अपना गेहूं केंद्र पर बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है। मंडी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि अभी मंडी और गुलावठी स्थित क्रय केंद्र पर ही गेहूं पहुंचा है। 15 जून तक क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद का कार्य किया जाएगा। गेहूं खरीद के लिए मंडी क्षेत्र में आठ केंद्रों की स्थापना की गई है। जिनमें अनाज मंडी शेरपुर, लोहारली, गुलावठी रोड गोदाम, मंडी श्याम नगर, ककोड, बड़ौदा और बिलसूरी में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। पंजीकरण नहीं कराने पर गेहूं क्रय केंद्र पर नही खरीदा जाएगा।