फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कोरोना के मिले 36 नए मरीज, मास्क नहीं लगाने पर डेढ़ लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नुमाइश मेले में बिना मास्क के घुमते लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
कोरोना के मिले 36 नए मरीज, मास्क नहीं लगाने पर डेढ़ लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। सख्ती के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में पुलिस विभाग द्वारा 223 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 1318 लोगों को बिना मास्क पाए जाने पर 168450 रुपये का जुर्माना लगाया गया। शुक्रवार को जनपद में 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 15 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कुल 6579 केस हो गए हैं। जिसमें अब तक 6235 ठीक हो चुके है और 95 लोगों की मौत हो गई हैं। शेष 249 का उपचार चल रहा है।
बाजारों, दुकानों और जिला प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, काफी संख्या में लोग बिना मास्क के भी देखे जा रहे हैं। जबकि, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर सदर तहसील क्षेत्र में मालागढ़ में तीन, यमुनापुरम में दो और हरि एंकलेव, गिरधारीनगर, वहलीमपुरा, सुशीला विहार, देवीपुरा व ऊपरकोट में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा स्याना में एक, शिकारपुर में 11, सिकंदराबाद में चार, खुर्जा में एक, पहासू में एक, कसेर कला में एक, डिबाई में एक, जहांगीरबाद में एक और ऊंचागांव में एक संक्रमण का केस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आई कोरोना से बचाव की वैक्सीन, रोकी दूसरी डोज
जनपद के कुछ केंद्रों पर शुक्रवार को वैक्सीन खत्म होने से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, विशेष टीकाकरण अभियान प्रभावित न हो इसके लिए स्वास्थ्य अफसरों ने फिलहाल दूसरी डोज लगवाने पर रोक लगा दी है। जिन्हें वैक्सीन का स्टॉक आने पर लगाई जाएगी। जिला अस्पताल में दोपहर को वैक्सीन समाप्त होने पर काफी संख्या में लोग बैरंग लौटे। वहीं, अनूपशहर में अस्पताल में वैक्सीन का स्टाक खत्म होने पर शनिवार से टीकाकरण नहीं होगा। जनपद में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए जनपद में 86 केंद्र बनाए गए है। जहां सोमवार से शनिवार तक कोविशील्ड ओर कोवैक्सीन से टीके लगाए जा रहे हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार टीका लगवाने वालो की भीड़ बढ़ती जा रही है। वहीं, मेडिकल कॉलेज से स्टॉक पहले की अपेक्षा कम मिल रहा है। तीन दिन पूर्व पांच हजार डोज का स्टॉक जिला मुख्यालय स्थित कोल्ड चेन लाया गया जो आने के बाद केंद्रों पर भेज दिया गया। शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत 10 से अधिक केंद्रों पर दोपहर के समय स्टॉक खत्म होने पर लोगों को बैरंग भेजा जाने लगा। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने कहा कि वैक्सीन का स्टॉक कम होने के कारण सीमित केंद्रों पर टीकाकरण कराया जा रहा है। नई खेप कब तक आएगी इस बारे में अभी कहा नही जा सकता।
बिना मास्क वालों से वसूला 15.57 लाख का जुर्माना
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन कराने को प्रशासन सख्त हो गया है। 16 मई 2020 से चलाए जा रहे अभियान के दौरान आठ अप्रैल 2021 तक 11,091 लोगों को बिना मास्क घूमने पर जिलेभर में निकाय टीम द्वारा पकड़ा गया। जिसमें सर्वाधिक 1709 लोग स्याना क्षेत्र के है। साथ ही संबंधित लोगों से 15.57 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

एडीएम प्रशासन/प्रभारी अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि नगर समेत जनपद की समस्त 16 निकायों में सभी अधिशासी अधिकारियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करने के दौरान मास्क का प्रयोग न करने पर 11,091 लोगों पर 16,24,620 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसमें 15,57,170 रुपये का जुर्माना लोगों द्वारा जमा किया जा चुका है। बताया कि जनपद में संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। आमजन कोशिश करें ओर अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। जनपद में बिना मास्क के घूमते हुए पकड़े जाने पर निकाय कर्मियों द्वारा चालान काटने के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत 1318 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 168450 रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed