फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

छात्रों के बीच हुई हाथापाई के मामले में आईपी कॉलेज को नोटिस, मांगा जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
छात्रों के बीच हुई हाथापाई के मामले में आईपी कॉलेज को नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस मिलने पर कॉलेज को छात्रवृत्ति के आवेदन सत्यापन सहित अग्रसारित करने तक की जानकारी देनी होगी। यह मामला गत दिनों विकास भवन में एबीवीपी के छात्र नेताओं और अधिकारियों के बीच हुई हाथापाई से भी जुड़ा है।

विकास भवन में गत दिनों एबीवीपी के छात्र नेताओं ने पहुंचकर आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर के छात्रों को छात्रवृत्ति न देने का आरोप लगाया था। इस दौरान छात्र नेताओं और जिला समाज कल्याण अधिकारी के बीच हाथापाई भी हो गई थी। यह मामला इतना गर्मा गया था कि छात्र नेता कलक्ट्रेट के गेट पर धरने पर बैठ गए थे और मामला सीडीओ के संज्ञान में आने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से नगर कोतवाली में छात्र नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए एक तहरीर भी दी गई है। छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने पर कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी। अब समाज कल्याण विभाग की ओर से कॉलेज को नोटिस जारी किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नोटिस मिलने पर कॉलेज प्रबंधन को जवाब देने के साथ यह बताना होगा कि छात्रवृत्ति के आवेदन गलत कैसे भरे गए। विभाग की ओर से कॉलेज को किस-किस तिथि में आवेदन सही करने और समय पर सत्यापन के लिए क्या आदेश दिए आदि की जानकारी देनी होगी। नोटिस के साथ कॉलेज प्रबंधन को विभाग की ओर से समय-समय पर किए गए संपर्क और दिए गए आदेश से भी अवगत करवाया जाएगा। नोटिस का जवाब समय पर और सही नहीं मिलने पर आगामी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed