फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

धार्मिक स्थल की मूर्ति खंडित होने पर भड़के ग्रामीण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
धार्मिक स्थल की मूर्ति खंडित होने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

ऊंचागांव। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर में एक धार्मिक स्थल में स्थापित मूर्ति को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने रोष जताते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। मामले में प्रधान पुत्र ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव यूनिसपुर निवासी प्रधान पुत्र सुनील कुमार ने थाने पर शुक्रवार दोपहर को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि गांव में एक धार्मिक स्थल में मूर्ति स्थापित है। बृहस्पतिवार देर रात को शरारती तत्वों ने मूर्ति को खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण धार्मिक स्थल में पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां हंगामा कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीओ स्याना अलका सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने स्थिति को संभाला और ग्रामीणों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलका सिंह, सीओ स्याना = मामले में शरारती तत्वों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed