{"_id":"602ab6898ebc3ee9763159c5","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd21381085","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से बुलंदशहर में एम-परिवहन एप से होगी फिटनेस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से बुलंदशहर में एम-परिवहन एप से होगी फिटनेस की जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिवहन विभाग ने वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एम-परिवहन एप अनिवार्य कर दिया है। जिले के वाहन संचालकों के लिए यह व्यवस्था 17 फरवरी से लागू कर दी जाएगी। यह एप विभाग के कार्यालय के पांच सौ मीटर के दायरे में काम करेगा। एप के संचालन के संबंध में ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कर अफसरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विभागीय अफसरों के अनुसार, वाहन स्वामियों को अब एम-परिवहन एप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद तिथि मिलने पर संबंधित तिथि पर वाहन के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचना होगा। फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन फॉर्म पर दिए गए नंबर को एम-परिवहन एप में खोला जाएगा। जिस पर वाहन का हर प्रकार से फोटो खींचकर एप पर अपलोड किया जाएगा और वाहन की स्थिति का भी जिक्र किया जाएगा। इससे वाहन की जांच में उसकी वास्तविक स्थिति के बारे में भी सही जानकारी मिल सकेगी। इसके बाद ही वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी होगा। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि एम-परिवहन एप पर फिटनेस करने के लिए मुख्यालय से आदेश मिल चुके हैं। 17 फरवरी से एप को जिले में लागू कर दिया जाएगा।