{"_id":"602033238ebc3e4a3d01f786","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2133355178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद लापता किशोर का मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद लापता किशोर का मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
एनएच 91 पर शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एसएसपी जानकारी लेते हुए। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
हादसे के बाद लापता किशोर का मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश
नरौरा। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर शनिवार को सड़क दुर्घटना के बाद लापता किशोर का शव रविवार की सुबह कसेरकलां-राजघाट मार्ग पर बरामद हुआ। टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक घायल किशोर को उठाकर ले गया था, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया था। चौबीस घंटे बाद शव बरामद होने के बाद पुलिस परिजनों को सूचना दिए बगैर जीप में रखकर डिबाई की ओर ले जाने लगी, जिस पर ग्रामीणों ने कसेरकलां रेलवे क्रासिंग पर पुलिस जीप को घेर लिया और हाईवे जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
नरौरा क्षेत्र में हाईवे पर गांव नवीपुर खेड़िया के निकट शनिवार सुबह करीब 8.45 बजे एक अनियंत्रित कैंटर ने रिक्शा साइकिल चला रहे नवीपुर खेड़िया निवासी 14 वर्षीय सोमवीर पुत्र नरेश कुमार को टक्कर मार दी थी। हादसे में सोमवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया गया कि घटना के बाद कैंटर चालक अपने वाहन में गंभीर घायल सोमवीर को साथ ले गया। लेकिन वह न तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचा और न ही पुलिस को सूचना दी। किशोर का कुछ पता नहीं लगने पर ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर में हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। घटना के करीब चौबीस घंटे बाद रविवार सुबह करीब दस बजे कसेरकलां से राजघाट रोड पर किशोर का शव सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद किशोर की तलाश जंगल की तरफ भी की जा रही थी। इस बीच पुलिस जीप दिखाई दी, जब पास जाकर देखा तो जीप में शव रखा था। शव की शिनाख्त किशोर के रूप में हुई। आरोप है कि पुलिस शव को जीप में रखकर ग्राम नवीपुर खेड़िया से नरौरा थाने ले जाने के बजाए तेजी से डिबाई की ओर ले जाने लगी। कसेरकलां रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने के कारण जीप नहीं निकल पाई और पास ही मौजूद गांव नवीपुर खेड़िया के सैकड़ों ग्रामीण व महिलाओं ने वहां पहुंचकर नरौरा पुलिस की जीप को घेर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा पुलिस जीप को रोके जाने की सूचना मिलने पर डिबाई, रामघाट, छतारी, शिकारपुर सहित आसपास थानों की पुलिस एवं सीओ डिबाई वंदना शर्मा व सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे। विधायक अनीता राजपूत एवं एसडीएम मोनिका सिंह व तहसीलदार राजकुमार भास्कर ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में इस कदर आक्रोश था कि अधिकारियों के समझाने के बाद भी वह जीप को नहीं जाने दे रहे थे। बाद में पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क से हटे।
वंदना शर्मा, क्षेत्राधिकारी डिबाई = शव मिलने के बाद पुलिस जीप द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने कसेरकलां रेलवे क्रासिंग पर जीप को रोक लिया। बाद में ग्रामीणों को समझाकर व हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मामले में नरौरा पुलिस की दो टीमें शनिवार से लगी हुई हैं। दुर्घटना कर किशोर के शव को फेंकने वाला कैंटर वाहन, उसका चालक और उसके मालिक का पुलिस ने पता लगा लिया है।