फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बकाया भुगतान लेने गई विद्युत टीम पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बकाया भुगतान लेने गई विद्युत टीम पर हमला
विज्ञापन

खानपुर। क्षेत्र के गांव मिर्जापुर नगली में बकाया विद्युत बिल लेने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने विद्युत टीम पर हमला कर दिया। उपखंड प्रभारी संतोष राजपूत ने तीन ग्रामीणों को नामजद करते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव बयाना कला स्थित विद्युत उपखंड प्रभारी संतोष राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह अपनी टीम के साथ मिर्जापुर नगली में बकाया बिल जमा कराने के लिए मुनादी करा रहे थे। गांव निवासी विजेंद्र पर बिजली का 20 हजार से अधिक बिल बकाया था। जिसके कारण उनका कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन काटने पर बिजेंद्र भड़क गया और विद्युत निगम की टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। टीम ने जब विरोध किया तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला भी बीच में आ गई और उसने अभद्रता करते हुए थाने में झूठी रिपोर्ट लिखवाने की धमकी दी। उपखंड प्रभारी संतोष कुमार व उनके टीम ने मिर्जापुर नगली निवासी बिजेंद्र, शिवदत्त व मक्खो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नरेश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक खानपुर - उपखंड प्रभारी संतोष राजपूत की तहरीर पर गांव निवासी तीन लोगों को नामजद करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने व गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed