फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि घर पर शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीजे संचालक से उसका विवाद हुआ था। वहीं, अब उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार चौकी दौलतपुर क्षेत्र के गांव भीमपुर निवासी तोताराम के घर में शुक्रवार को कोई कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान उनके 20 वर्षीय पुत्र सौरभ का डीजे संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लेकिन, उक्त विवाद को परिजनों व ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। कार्यक्रम के बाद सौरभ कहीं चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह उसका शव गांव के ही एक बंद पड़े मकान में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। हालांकि, अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed