{"_id":"601ef50c8ebc3e4b6a79cd09","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd213283653","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, जानलेवा हमला
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के घर में घुसकर दबंग युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पांच फरवरी को नगर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि गत 31 जनवरी को वह अपने घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान मोहल्ला निवासी आरोपी युवक चीनू, सोनू, मोनू और अनुज उसके घर में घुस आए। जहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और हत्या की कोशिश की। इसके बाद आरोपी शोर मचाने पर लोगों को आता हुआ देख मौके से भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।