फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ वारंट जारी, गाड़ी की जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ वारंट जारी, गाड़ी की जब्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका में वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने पूर्व पालिकाध्यक्ष संजीव अग्रवाल से 21.76 लाख रुपये की वसूली के आदेश बीते दिनों जारी किए थे। वहीं, अब तहसीलदार सदर ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ वारंट जारी करते हुए शनिवार को पूर्व पालिका चेयरमैन की गाड़ी को जब्त कर लिया है। साथ ही हीरापुर में स्थित उनकी कृषि भूमि भी कुर्क की गई है।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में नगर पालिका की टैक्स कमेटी ने सुनवाई के दौरान व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की कैपिटल कॉस्ट को कम आंकते हुए टैक्स में कटौती कर दी, जिसके चलते शासन को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। इसको लेकर तत्कालीन सभासद प्रशांत जौहरी एडवोकेट सहित 12 सभासदों ने मामले की शिकायत तत्कालीन कमिश्नर वैंकेटश्वर लू से की थी। कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए तत्कालीन डीएम शशि भूषण लाल सुशील को आदेशित किया। डीएम ने एडीएम से मामले की जांच कराई। 25 सितंबर 2009 को एडीएम डीएस पाठक ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी और डीएम ने जांच आख्या को कमिश्नर को भेज दिया। कमिश्नर ने 22 जून 2010 को पूरे मामले से शासन को अवगत कराया। इसके बाद शासन ने पूर्व पालिकाध्यक्ष संजीव अग्रवाल सहित, तत्कालीन ईओ और दो सभासदों को दोषी माना। शासन ने 21.76 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए। जिस पर तहसील की ओर से लगातार पूर्व पालिकाध्यक्ष को नोटिस जारी किए जा रहे थे, लेकिन पूर्व पालिकाध्यक्ष की ओर से कोई राशि जमा नहीं की जा रही थी। शनिवार को जैसे ही पूर्व पालिकाध्यक्ष की गाड़ी बाहर निकली तो तहसीलदार ने गाड़ी को जब्त कर लिया और तहसील ले गए। बताया गया कि उनकी नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हीरापुर में स्थित कृषि भूमि को भी कुर्क कर लिया है। वहीं, आरसी की धनराशि जमा नहीं होने पर तहसीलदार की ओर से पूर्व पालिकाध्यक्ष की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष घर पर नहीं मिले, जिसके चलते तहसील की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

मलखान सिंह, तहसीलदार सदर - पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ 21.76 लाख रुपये की आरसी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट भी जारी किए गए हैं। शनिवार को उनकी गाड़ी को कुर्क करके जब्त कर लिया गया है, साथ ही उनकी कुछ कृषि भूमि को भी कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed