{"_id":"601ef45d8ebc3e6fff443143","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2132834146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक की मौत
अनूपशहर। थाना क्षेत्र में अलीगढ़ बस स्टैंड के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एसडीएम अनूपशहर की सरकारी गाड़ी में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सरकारी ड्राइवर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अनूपशहर तहसील में तैनात नायब नाजिर हरेंद्र सिंह ने थाने पर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि एसडीएम अनूपशहर को सरकारी टाटा सूमो गाड़ी अलॉट है। जिस पर सरकारी ड्राइवर योगेंद्र सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी गांव तेलिया नगला की तैनाती थी। वर्तमान में योगेंद्र तहसील परिसर में ही अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार सुबह योगेंद्र सरकारी गाड़ी पीली कोठी के निकट स्थित डग पर धुलवाने के लिए निकले थे। बताया गया कि जब वह अलीगढ़ बस अड्डे के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्रॉली ने टाटा सूमो में सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि टाटा सूमो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जबकि, उसमें सवार ड्राइवर योंगेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है।
कोट =
मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
- रामसेन सिंह, थाना प्रभारी अनूपशहर
सड़क हादसे में मृत योगेंद्र सिंह के परिवार को शासन के द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर दिलवाई जाएंगी। प्रशासन की पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनाएं हैं।
- पदम सिंह, एसडीएम अनूपशहर