{"_id":"5fea290b8ebc3e3fbd5a80f8","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2110446160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद सराफा व्यापारियों से लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद सराफा व्यापारियों से लूट करने वाला गैंग गिरफ्तार
विज्ञापन

नरौरा। थाना पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार देर रात क्षेत्र में सराफा व्यापारियों से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का राजफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच शातिर लुटेरों को दबोचा है, जिनके पास से लूट का माल और अवैध असलहा भी बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने विभिन्न लूट की वारदातों का राजफाश किया है।
नरौरा क्षेत्र के बेलौन में 20 दिसंबर को दुकान खोलने जा रहे सराफ पंकज कुमार शर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने सोने व चांदी के जेवरातों से भरा थैला लूट लिया था। शोर होने पर गांव के संकरे रास्तों पर ग्रामीणों के घेर लिए जाने से बदमाश लूटा गया थैला छोड़ कर भाग गए थे। तभी से नरौरा पुलिस व एसओजी टीम बदमाशों को दबोचने के प्रयासों में लगी थी। रविवार देर रात पुलिस नवीपुर खेड़िया के निकट वांछित अपराधियों की धरपकड़ व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इसी दौरान दो बाइक व एक स्कूटी पर तीन दोपहिया वाहन सामने से आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो एक बाइक सवार ने ‘घिर गए, पुलिस है’ कह कर आवाज दी। जिस पर पुलिस सतर्क हुई और इसी दौरान इन वाहन सवारों की ओर से एक साथ पांच अलग-अलग फायर पुलिस टीम की ओर झोंके गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए पांचों बदमाशों को दबोच लिया। इनके कब्जे से से पांच तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। बदमाशों की बाइकों से बंधे बैग में चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीन लोगों ने बेलौन में सराफ पंकज शर्मा की रेकी की थी। जिसके बाद दो लोगों ने सराफ पंकज शर्मा का थैला लूटने की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही पकडे़ गए बदमाशों ने 28 अक्टूबर को डिबाई के रहमापुर निवासी सत्यवीर सिंह के साथ चांदी की लूट एवं अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के जिरौली में सराफ देवराज के साथ लूट की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। इनके कब्जे से डिबाई क्षेत्र में सराफ से लूटी गई लगभग आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त शिवा, प्रशंात शर्मा, गोपाल निवासीगण ग्राम कखेतल थाना अतरौली, निखिल शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना पालीमुकीमपुर व हाल निवासी अलीगढ़ और आकाश शर्मा निवासी ग्राम जामुना थाना अतरौली व हाल निवासी मोहल्ला खेरापतान अतरौली के रूप में हुई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह = क्षेत्र में सराफ व्यापारियों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को धर दबोचा है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं।