{"_id":"5fe780b48ebc3e40a443a9e7","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd210929580","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में पहुंच रही थी नशीली गोलियां, स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में पहुंच रही थी नशीली गोलियां, स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी टेक्निशियन उमर फारूक। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में पहुंच रही थी नशीली गोलियां, स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार
सिकंदराबाद। जिला कारागार में बंदियों और कैदियों को नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले एक्सरे टेक्नीशियन को दबोचा गया है। आरोपी के पास से करीब दो हजार नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। सिकंदराबाद पुलिस ने जिला कारागार प्रशासन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी उमर फारूक पुत्र मो. अली सीएचसी गुलावठी में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। करीब एक वर्ष पूर्व सीएमओ ने उमर फारूक की ड्यूटी सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को कारागार में रोग से ग्रस्त बंदियों की जांच के लिए लगाई थी। उमर फारूक प्रत्येक शुक्रवार को जिला कारागार आकर बीमार बंदियों की जांच और एक्सरे करता था। शुक्रवार को भी वह जिला कारागार में बंदियों की जांच करने के लिए आया था। जेल प्रशासन के मुताबिक जेल में निर्माण कार्य के चलते चेकिंग कर रहे बंदी रक्षक टेक्नीशियन को नहीं पहचान सके और उसे उसकी तलाशी लेने लगे। तलाशी के दौरान उसके पास स्पाई पेन मिलने पर जब बंदी रक्षकों ने उससे पूछताछ करनी चाही तो वह भागने की कोशिश करने लगा। बंदी रक्षकों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी टेक्नीशियन के पास से दो हजार नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। इसकी जानकारी मिलते ही कारागार प्रशासन सतर्क हो गया। सिकंदराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आरोपी करीब एक साल से प्रत्येक शुक्रवार को जिला कारागार आता था और कुछ बंदियों और कैदियों को रुपये लेकर नशीली गोलियां सप्लाई करता था। पूर्व में टेक्नीशियन होने के कारण उसकी न चेकिंग होती थी और न ही कोई शक करता था।
विज्ञापन
सीएमओ डा. भवतोष शंखधर = मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपी के खिलाफ शासन को पत्राचार कर कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।
कोतवाल सिकंदराबाद दीक्षित कुमार त्यागी - जेल प्रशासन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। -
जेल अधीक्षक ओपी कटियार - बंदी रक्षकों ने चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा है। उसे सिकंदराबाद पुलिस को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही अस्पताल प्रशासन को भी पत्राचार किया गया है।