फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

इस बार भी मत पत्रों से ही होगा पंचायत चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
इस बार भी मत पत्रों से ही होगा पंचायत चुनाव
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव इस बार भी मतपत्रों के द्वारा ही संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालात ठीक होने के बाद 25 दिसंबर को चकबंदी और पुलिस के अधिकारी दिल्ली जाएंगे और मतपत्र साथ लेकर आएंगे। यहां मतपत्र आने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में रखने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दे दिया है।
चुनाव आयोग ने मतपत्रों के वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। मतपत्रों के लिए जिला प्रशासन से अधिकारियों व कर्मचारियों को दिल्ली भेजने का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि पहले यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार पंचायत के चुनाव भी लोकसभा और विधानसभा के तरीके से ईवीएम से कराने की तैयारी की जा रही है, लेकिन चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए स्पष्ट कर दिया है कि यह चुनाव मतपत्रों के द्वारा ही कराए जाएंगे। अफसरों ने बताया कि दिल्ली से करीब 86 लाख मतपत्र मंगाए जाने हैं। इसके लिए जनपद से खाली ट्रक भेजे जाएंगे। वापसी में ट्रकों में भारी पुलिसबल भी मौजूद रहेगा। मतपत्रों की गिनती के लिए करीब 25 से 30 अधिकारी और कर्मचारी जाएंगे। सह जिला निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री ने बताया कि 86 लाख के करीब मतपत्र आने है। 25 दिसंबर को अधिकारी और कर्मचारी दिल्ली जाएंगे। बताया कि मतपत्रों को यहां लाकर ट्रेजरी के डबललॉक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली जाने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की एंटीजन किट से कोविड जांच की जाएगी। जिसकी रिपोर्ट साथ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed