फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अधर में लटके अग्निशमन स्टेशनों का जल्द पूरा होगा निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अधर में लटके अग्निशमन स्टेशनों का जल्द पूरा होगा निर्माण
विज्ञापन

बुलंदशहर(विकास वत्स)। शासन स्तर से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जनपद में तीन नए फायर स्टेशन बनाए जाने की सौगात मिली थी। वहीं, अब इस सौगात को करीब दो वर्ष के अंदर पूरा करने का अनुमान लगाया जा रहा है। शिकारपुर और अनूपशहर में फायर स्टेशन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। वहीं, स्याना के बीबीनगर में फायर स्टेशन की जमीन स्वीकृति तो हो चुकी है, लेकिन अभी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति आना बाकी है। जिसके लिए लगातार रिमाइंडर प्रशासन की ओर से शासन को भेजा जा रहा है।
जनपद में वर्तमान में चार फायर स्टेशन हैं, जिनका मुख्यालय नगर के मोतीबाग पर है। जबकि, इसके अलावा खुर्जा, सिकंदराबाद और डिबाई में फायर स्टेशन बने हुए हैं। लेकिन, शिकारपुर, अनूपशहर और स्याना क्षेत्रों में फायर स्टेशन न होने के कारण यहां होने वाली आगजनी की वारदातों पर काबू पाने के लिए समय लग जाता था। इस कारण बीते करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शासन की ओर से जनपद के शिकारपुर, अनूपशहर और स्याना क्षेत्र में भी फायर स्टेशन बनाए जाने की सौगात मिल चुकी है। शिकारपुर और अनूपशहर क्षेत्र में बनने वाले फायर स्टेशन के लिए जगह मिलने और निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त आने के बाद कार्य भी प्रारंभ हो चुके हैं। शिकारपुर में करीब दस प्रतिशत और अनूपशहर में बन रहे स्टेशन का करीब 15 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। लेकिन, अभी स्याना क्षेत्र में बनने वाले फायर स्टेशन का निर्माण अधर में लटका हुआ है। पूर्व में एक जमीनी विवाद के कारण यहां लेट लतीफी हो रही है। हालांकि, अब जमीन प्रशासन की ओर से बीबीनगर क्षेत्र में दिला दी गई है। लेकिन, यहां निर्माण कार्य के लिए अभी शासन से प्रशासनिक आर वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है। वहीं, बताया जा रहा है कि 2022 तक विभिन्न तीनों स्टेशनों को निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

शिकारपुर फायर स्टेशन : पहली किस्त का हो चुका है पूरा इस्तेमाल
शिकारपुर मे तहसील के पीछे फायर स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के लिए 1083.17 लाख रुपये शासन की ओर से प्रस्तावित हुआ था। वहीं, बीते दिनों 110 लाख रुपये की पहली किस्त आने के बाद यहां प्रशासनिक आवास और टाइप बी के आवासों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जो कि डीपीसी स्तर तक पूरा हो चुका है। जबकि, 239 मीटर बाउंड्रीवाल भी लगा दी गई है। पहली किस्त का पूरा इस्तेमाल हो चुका है। वहीं, अब कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम द्वारा शासन को मांग पत्र भेजा जा चुका है। जिसके जल्द ही आने पर कार्य फिर से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपशहर फायर स्टेशन : 1095.43 लाख से होना है निर्माण
अनूपशहर में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव गहना गोवर्धनपुर के निकट फायर स्टेशन का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। यहां करीब 1095.43 लाख रुपये से स्टेशन का निर्माण होना है। यहां भी शासन की ओर से निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 210 लाख रुपये प्राप्त हो चुका है। लेकिन, अभी तक सिर्फ 78.94 लाख रुपये का कार्य किया जा सका है। हालांकि, यहां कार्य लगातार प्रगति पर है। साथ ही वर्तमान में अनूपशहर में एक यूनिट कार्यरत है। जिसमें पांच कर्मचारी यानी तीन सिपाही, एक चालक और एक हवलदार की तैनाती है।
स्टाफ की कमी से जूझ रहा है विभाग
जनपद में 117 फायरमैन की आवश्यकता है। लेकिन वर्तमान में सिर्फ 47 हैं और 70 पद रिक्त हैं। इसके अलावा चालक के 15 पद हैं, लेकिन तैनात सिर्फ दस की है। यहां भी पांच पद रिक्त हैं। फायरमैन लीडिंग के पद पर 15 की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन 11 की ही तैनाती है। फायर स्टेशन सेकंड आफिसर के पद पर आठ की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन यहां सिर्फ तीन की ही तैनाती है। इसके अलावा सात फायर स्टेशन आफिसर की संख्या होनी चाहिए, लेकिन वह सिर्फ एक ही हैं। उम्मीद है कि अगली भर्तियों में यहां यह रिक्तियां पूरी हो सकेंगी।

जेपी सिंह, सीएफओ = शिकारपुर और अनूपशहर में फायर स्टेशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। शिकारपुर में करीब दस प्रतिशत और अनूपशहर में करीब 15 प्रतिशत कार्य हो चुका है। स्याना में पूर्व में जहां जमीन मिली थी उस पर कोर्ट का स्टे था, इस कारण वहां से अब दूसरे स्थान पर प्रशासन से जमीन मिल गई है। यहां निर्माण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति की आवश्यकता है। जिसके जल्द ही पूरे होने की संभावना है। आगामी 2022 तक तीनों का निर्माण कार्य पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed