फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खाद व्यापारी के दुकान पर धावा बोलकर लूटे छह लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
घायल व्यापारी मदन। - फोटो : BULANDSHAHR
खाद व्यापारी की दुकान पर धावा बोलकर लूटे छह लाख रुपये
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी स्थित खाद व्यापारी ललित अग्रवाल की दुकान में एक पूर्व प्रधान और 15-20 लोगों ने धावा बोल दिया। इस दौरान दुकान पर बैठे व्यापारी के भाई मदन और भतीजे पर हमला बोलते हुए आरोपियों ने गल्ले में रखे छह लाख रुपये और चार तोले सोने की चेन लूट लिया। हमले में मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पीड़ित ने लखावटी के पूर्व प्रधान रामवीर समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला स्याना-सिकंदरा निवासी अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के नगर अध्यक्ष ललित अग्रवाल की पुरानी सब्जी मंडी में अग्रवाल बीज स्टोर के नाम से दुकान है। श्ुाक्रवार देर शाम उनका भाई मदन और भतीजा हर्षित दुकान पर बैठे थे। इस दौरान लखावटी का पूर्व प्रधान रामवीर अपने साथ 15-20 अज्ञात लोगों को लेकर खाद व्यापारी की दुकान पर पहुंचा और दुकान का एक शटर नीचे गिराकर मदन और हर्षित पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में मदन के दोनो हाथों में फ्रैक्चर आया है। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने गल्ले में रखी छह लाख रुपये की नकदी और चार तोले सोने की चेन लूट ली। इसके बाद हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ितों ने बताया कि सभी हमलावरों के पास हथियार थे और दो बदमाश आपराधिक किस्म के थे। शनिवार की दोपहर नगर के दर्जनों व्यापारी एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। घटना के बाद से व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं, पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed