फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खुशखबरी: अब जनपद से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, विकास को लगेंगे पंख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
खुशखबरी: अब जनपद से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, विकास को लगेंगे पंख
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने आखिरकार गंगा एक्सप्रेस वे को जनपद से होकर गुजारने का निर्णय ले ही लिया। गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होेकर प्रयागराज तक होना है। लोगाें का कहना है कि गंगा एक्सप्रेस-वे के जनपद से जुड़ने से जिले के विकास को पंख लग जाएंगे। इसको लेकर जिले के लोगों मे खुशी का माहौल बना हुआ है।
गंगा एक्सप्रेस-वे पहले जनपद से होकर गुजरने के लिए सर्वे किया गया था। लेकिन बाद में इसको स्थगित कर दिया गया था। जिसको लेकर लोगों में मायूसी छा गई थी। एक्सप्रेस वे को जनपद से होकर गुजरने की मांग को लेकर समय समय प्रर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लोगों की भावनाओं को उनको अवगत कराया। हाल ही में सांसद डा. भोला सिंह और स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और गंगा एक्सप्रेस-वे को बुलंदशहर से जोड़ने की मांग की थी। इससे पूर्व अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और डिबाई विधायक अनीता लोधी भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस बाबत अपनी बात रख चुकी हैं। जनपद के लोगों की भावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जनपद से गंगा एक्सप्रेेस-वे को जोड़ने लिए हरी झंडी दे दी है। सांसद डा. भोला सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग मान ली है और अब जनपद के स्याना से होकर गंगा एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इस एक्सप्रेस वे के बनने के बाद से लोगों के लिए मेरठ जाना भी बहुत आसान हो जाएगा। इसके लिए उन्हें अब बुलंदशहर अथवा गढ़ जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

प्रयागराज तक की दूरी हो जाएगी कम
स्याना से जुड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे आगे जाकर सीधा एनएच 334 पर जाकर मिल जाएगा। जिसके चलते जनपद से प्रयागराज की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा सुगम हो जाएगी। एक्सप्रेस-वे हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, और प्रतापगढ़ होते हुए जनपद प्रयागराज बाईपास पर खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के यह गांव जुड़ेंगे एक्सप्रेस-वे से
गंगा एक्सप्रेस-वे से स्याना के पोटा कबूलपुर, बीहटा, हिंगबाड़ा, लाड़पुर, इकलेंडी, बांहपुर, वलीपुर और कुचेसर गांव जुड़ जाएंगे।
कुल लंबाई होगी 594 किलोमीटर
गंगा एक्सप्रेस की कुल लंबाई 594 किलोमीटर की होगी। गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से जनपद वासियों के लिए प्रयागराज तक का सफर कई घंटे कम हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के जनपद से जुड़ने से जिले के विकास में गति आएगी। लोगों में इसको लेकर हर्ष व्याप्त है। इसके बनने से जिले विकास मेें नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed