फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

उधारी वापस मांगने पर किसान को फावड़े से काट डाला, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आरोपी को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : BULANDSHAHR
उधारी वापस मांगने पर किसान को फावड़े से काट डाला, मौत
विज्ञापन

स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव में उधारी की रकम वापस मांगने पर एक किसान की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय किसान अपनी बहन व मां के साथ खेतों से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते के जंगल में ही उस पर ताबड़तोड़ हमला कर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को दबोच कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव महाव निवासी किसान विनोद कुमार पुत्र आनंदपाल सिंह खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। कुछ समय पूर्व उसने गांव निवासी कौशेन्द्र को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। विनोद ने कई बार उससे तगादा किया, लेकिन वह उधारी की रकम लौट नहीं रहा था। बीते दिनों विनोद ने आरोपी के पिता से इस बाबत शिकायत की थी, जिससे आरोपी कौशेन्द्र क्षुब्ध था। सोमवार शाम लगभग सात बजे विनोद अपनी बहन सुशीला और मां प्रकाशवती के साथ अपने खेतों से काम करके वापस लौट रहा था। इस दौरान आरोपी कौशेन्द्र ने विनोद को रास्ते मे ही रोक लिया और उसपर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मृतक के बहनोई दिनेश सिंह चौधरी निवासी ग्राम लछोई थाना जहांगीराद ने कोतवाली में नामजद आरोपी कौशेन्द्र उर्फ शेन्ट्र के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद हत्यारोपी कौशेन्द्र उर्फ शेन्टू को मंगलवार सुबह बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव मडौना जाफराबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी - उधार की रकम वापस मांगने और इस संबंध में उसके पिता से विनोद ने शिकायत की थी। जिससे आरोपी कौशेन्द्र क्षुब्ध था। इसी कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed