फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अभी भी जनपद में छिपे हैं मरकज से आए जमाती!

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अभी भी जनपद में छिपे हैं मरकज से आए जमाती!
विज्ञापन

बुलंदशहर। लॉकडाउन के बाद जिले में दिल्ली की निजामुद्दीन स्थित मरकज बिल्डिंग से आए जमातियों की तलाश जारी है। पुलिस ने अपने स्तर से कुछ जमातियों को तो तलाश लिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अभी भी जिले में काफी संख्या में जमाती छिपे हैं। शनिवार तक जनपद में 269 जमाती मिल चुके हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार जमातियों का पता लगाने के लिए खाक छान रही है। साथ ही लोगों को इनकी सूचना देने के प्रति जागरूक भी कर रही है।

बता दें कि कोरोना वायरस के डर के कारण सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी कि कई दिन तक कर्फ्यू रह लग सकता है, जिसके बाद बुलंदशहर में दिल्ली, नोएडा, केरल और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में 20 मार्च को जमाती पहुंचे थे। यह जमाती जिले की कई मस्जिदों में धर्म प्रचार में जुटे थे। जैसे ही दिल्ली की मरकज वाला कांड हुआ तो जमातियों की तलाश शुरू हुई। इसके बाद जनपद में भी जमातियों की धरपकड़ होने लगी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मस्जिदों, मदरसों एवं घरों में तलाशी ली गई, जिसमें काफी संख्या में जमाती मिले, जिनके स्वास्थ्य की जांच के बाद क्वारंटीन कर दिया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार तक 269 जमाती मिल चुके हैं, जमातियों की तलाश जारी है, जो भी मिल रहे हैं उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य जमातियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, जिसके लिए सभी थानों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed