फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

शादी अनुदान योजना के लिए मिले 66 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शादी अनुदान योजना के लिए मिले 66 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन की शादी अनुदान योजना के तहत पात्रों को लाभान्वित करने के लिए 66 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस योजना से पात्रों को 20-20 हजार की राशि प्रदान की जाती है। यह अनुदान राशि सामान्य जाति के पात्र परिवारों की पुत्री की शादी के लिए मिलेगी।
शादी की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की हुई है। इस योजना के तहत एक शादी में 55 हजार रुपये तक की राशि खर्च की जाती है। इसी तरह अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य जाति के लिए भी शादी अनुदान योजना संचालित है। अफसरों ने बताया कि इस राशि से पात्र परिवार की पुत्री की शादी के लिए 20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इसके लिए शादी के लिए अनुदान प्राप्त करने के लिए पात्र परिवार आवेदन करना होता है। आवेदन के साथ शादी-विवाह संबंधित कार्ड भी और आय प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज भी उपलब्ध करवाने होते हैं। आवेदन प्राप्त होने पर उसकी जांच कर पात्र परिवार को योजना के तहत मिलने वाली राशि प्रदान की जाती है। अब शासन से सामान्य जाति के पात्र परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए 66 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

100 परिवारों को मिल चुका है योजना का लाभ - विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक जनपद में 100 परिवारों की पुत्रियों की शादी पर लाभ दिया जा चुका है। सामान्य जाति के आवेदन बहुत कम प्राप्त होते हैं। अफसरों ने इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों को उठाने के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेंद्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बुलंदशहर - शादी अनुदान योजना के तहत सामान्य जाति के परिवारों की पुत्रियों की शादी के लिए शासन से 66 लाख रुपये मिले हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed