फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर महोत्सव : आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुभारंभ आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर महोत्सव : आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुभारंभ आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (बुलंदशहर महोत्सव ) का उद्घाटन शुक्रवार को शाम पांच बजे पर होने जा रहा है। उद्घाटन को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां करने का दावा किया गया है। हालांकि प्रदर्शनी परिसर में अब भी गंदगी और अव्यवस्थाएं हैं। वहीं, घुड़सवारी से शुरू हुई प्रदर्शनी में इस बार खेलकूद प्रतियोगिताएं नाम मात्र की आयोजित होंगी।
शुक्रवार को जिला प्रदर्शनी मैदान में शाम पांच बजे मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान जिले के प्रशासनिक अफसरों के साथ प्रदर्शनी से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहेंगे। गत वर्ष की तरह इस बार भी जिला प्रदर्शनी का अधूरी तैयारियों के बीच शुभारंभ किया जाएगा। जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ से पहले बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी मैदान में हुल्लड़ बाजार, प्रशासनिक गतिविधियां समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानें लगी नजर नहीं आईं। वहीं, मैदान में जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा मिला और जलभराव की भी समस्या बनी हुई है। वहीं, प्रशासनिक स्टॉल का कार्य भी अभी जारी है। अब सवाल यह है कि ऐसे में जिला प्रदर्शनी मेें लोगों की भीड़ कैसे जुट पाएगी। जबकि, जिला प्रदर्शनी के अध्यक्ष व जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रमों की सूची भी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। इसमें कार्यक्रमों में भारी कटौती की गई है। इस बार मात्र 48 कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें रविंद्र नाट्यशाला में 10, खुले मंच पर 14, बैरन हॉल में 20 और खुले मैदान में मात्र दो कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, गत वर्ष जहां 12 से अधिक खेलकूद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, इस बार नाम मात्र खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शनिवार को बैरनहॉल में जिला शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

64 वर्ष बाद बदला प्रदर्शनी का नाम
जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का नाम 1955 से चला आ रहा है। सर्वप्रथम वर्ष 1881 में तत्कालीन अंग्रेज कलक्टर मिस्टर क्लार्क ने घोड़ों की प्रदर्शनी का आयोजन किया था। जिससे जनपद में प्रदर्शनी की नींव पड़ी। इसके बाद वर्ष 1881 से वर्ष 1926 तक प्रदर्शनी इंपीरियल हॉर्स शो के नाम से जानी जाती रही। वर्ष 1955 में इसका नाम बदलकर जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी हो गया। इसे अब जिलाधिकारी/प्रदर्शनी अध्यक्ष द्वारा बदलकर बुलंदशहर महोत्सव का नाम दे दिया गया है। निमंत्रण कार्ड पर जहां पूर्व में जला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी प्रकाशित होता था, वहीं इस बार बुलंदशहर महोत्सव प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रदर्शनी के आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार शाम को मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करेंगी। प्रदर्शनी स्थल पर स्टॉलों का भी निरीक्षण किया जाएगा। प्रदर्शनी की सभी तैयारियां शुभारंभ से पूर्व पूरी हो जाएंगी। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन/जिला प्रदर्शनी वरिष्ठ प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed