{"_id":"5e5ff1378ebc3eeb4b563897","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd195449074","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि, परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि, परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती एक परिवार के दिल्ली में भर्ती सदस्य की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे स्वास्थ्य अफसरों ने राहत की सांस ली है। वहीं, भर्ती परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी का मालिक गत सप्ताह पूर्व इटली से लौटा। इटली से लौटने पर दिल्ली में जांच के दौरान कोरोना की पुष्टि हुई। मालिक को कोरोना की पुष्टि होने पर कर्मचारी को भी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सैंपल लेकर जांच को भेज दिया गया। जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, जिले के स्वास्थ्य अफसरों ने मामला बुलंदशहर से जुड़ा होने पर एहतियातन को देखते हुए कर्मचारी के परिवार के चार सदस्यों को भी मंगलवार को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराकर चारों का सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया था। जांच रिपोर्ट आने तक परिवार स्वास्थ्य अफसरों की निगरानी में रह रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो इनको घर भेज दिया जाएगा। पॉजिटिव आने पर भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अधिकारी अभी परिवार के सदस्यों में कोरोना का लक्षण होने से इंकार कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि अभी चारों के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। परिवार के मुख्य सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव होने की जानकारी मिली है। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ हो सकेगी।
इन बातों को रखे ध्यान
- अपने हाथों को बार-बार धोएं।
- एक-दूसरे से दूरी बनाए रखे।
- अंडे और मांस से दूरी बनाए रखें।
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
- मोबाइल स्क्रीन को बार-बार साफ करते रहें।
- गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- फ्लू से संक्रमित रोगी से एक हाथ तक की दूरी बनाए रखें।
- खांसते या छींकते समय टिश्यू या रुमाल का इस्तेमाल करें।
- किसी से मिलने के दौरान गले लगना, चूमना या हाथ न मिलाएं।
- चिकित्सक द्वारा बताए गए परहेज और उपचार का पालन करें।
- फ्लू से संक्रमण का संदेह हो तो चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
- बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल पंजीकृत चिकित्सक से सलाह लें।
- पर्याप्त नींद और आराम लें, पर्याप्त मात्रा में पानी/तरल पदार्थ पीएं और पोषक आहार खाएं।
डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ ने कहा कि जिले में अभी कोई कोरोना वायरस के संक्रमण का मरीज नहीं मिला है। कोरोना वायरस को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही है। जल्द ही लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए अपील की जाएगी।