फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अब सीधे खाते में पहुंचेगी सामूहिक विवाह की धनराशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
अब सीधे खाते में पहुंचेगी सामूहिक विवाह की धनराशि
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की महीनों तक चक्कर लगाने के बाद भी नहीं मिलने वाली राशि अब जल्द से जल्द वधुओं के खाते में ऑनलाइन के जरिए सीधे पहुंचेगी। इस नई व्यवस्था से पात्रों को ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिलेगी।

प्रदेश सरकार की ओर से असहाय परिवारों की युवतियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रखी है। इस योजना से चालू वित्तवर्ष में अब तक 413 शादियां करवाई जा चुकी हैं। योजना के तहत समारोह में शामिल होने वाली पात्र युवती की शादी पर 51 हजार रुपये की राशि खर्च करने का प्रावधान है। इस राशि में से 35 हजार रुपये की राशि शादी करने वाली युवती को प्रदान की जाती है, जबकि शेष राशि से वर-वधु की गृहस्थी चलाने के लिए जरूरी सामान उपलब्ध करवाने और शादी समारोह के लिए खर्च करने का प्रावधान है। अब तक शादी समारोह के दौरान दिए जाने वाला सामान तो उपलब्ध करवा दिया जाता है। जबकि मिलने वाली राशि बाद में वधु को दी जाती है। इस राशि को देने में ब्लॉक स्तर पर कई माह लग जाते हैं। इसके चलते पात्र ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक चक्कर भी लगाने को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन अब राशि ऑनलाइन सीधे वधु के खाते में जल्द से जल्द पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करवाने वाली पात्र वधु को अब नई व्यवस्था के तहत मिलने वाली राशि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जनपद में जल्द ही एक बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस योजना का लाभ जनपद के पात्रों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed