{"_id":"5e5ea52e8ebc3ec54e0bd531","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd195381693","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई और किसानों की समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई और किसानों की समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में काफी समय बाद राष्ट्रीय लोकदल एक बार फिर सक्रिय हो गई है। पार्टी ने मंगलवार को महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में कई अन्य जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
रालोद के जिला अध्यक्ष आसिफ गाजी ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने गरीब आदमी और किसानों की कमर तोड़ दी है। आवारा पशुओं के हमले से किसानों और आमजनों की मौत हो रही है। खासकर आवारा पशुओं से किसान अपनी जान और फसल को लेकन चिंतित हैं। पशुओं के हमले से मृतक किसानों को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार अपराधों पर भी अंकुश लगाने में नाकाम है। युवा जिला अध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकारें युवा विरोधी हैं। बढ़ती बेरोजगारी नौजवानों को अपराध की तरफ जाने को मजबूर कर रही है। इस दौरान अंजू मुस्कान, चौ. रवि करण प्रधान, चौ.वीरपाल सिंह, फरमान अली, चौ. शिव कुमार तेवतिया, रफत गाजी, हाफिज मोहसिन और राशि गाजी आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।