फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर के लखावटी सामुदायिक पर चिकित्सक समेत स्टाफ नदारद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
लखावठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर के लखावटी सामुदायिक पर चिकित्सक समेत स्टाफ नदारद
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन जहां स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन कर रहा है। वहीं, चिकित्सालयों से अन्य दिनों में चिकित्सक समेत स्टाफ नदारद रह रहा है। मंगलवार को लखावटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक समेत स्टाफ नदारद रहा। इस दौरान मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे और न आने पर बैरंग लौट गए।

लखावटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी प्रभारी समेत अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी तैनात है। लेकिन अक्सर केंद्र पर लापरवाही उजागर होती रहती है। कभी मरीजों से अभद्रता तो कभी मरीजों से अवैध उगाही के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी केंद्र स्टाफ सुधार लेने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि केंद्र पर नाममात्र मरीज उपचार के लिए आते है, लेकिन उन्हें भी उपचार कराने के लिए चिकित्सकों का घंटों इंतजार करना पड़ता है। मंगलवार को केंद्र पर उपचार कराने आए मोहम्मद मेहताब और राजपाल ने बताया कि काफी देर से चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन न तो कक्ष में चिकित्सक है और न ही कोई चिकित्सकों के आने की जानकारी देने वाला। वहीं, अन्य मरीजों ने बताया कि अक्सर केंद्र पर चिकित्सक नदारद ही रहते है। जिनके न होने पर अपंजीकृत चिकित्सकों से मजबूरन उपचार कराना पड़ता है। इस संबंध में केंद्र प्रभारी से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो संबंधित से वार्ता न हो सकी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि केंद्र पर लापरवाही बरती जा रही है तो संबंधित की जांच कराई जाएगी। बिना कारण केंद्र से नदारद रहने वाले चिकित्सक और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed