फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया गया कि रविवार शाम को वह घर के फोन पर गाने सुन रही थी। काफी देर तक गाने सुनने के दौरान उसकी मां ने उसे टोक दिया था। किशोरी के नहीं मानने पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद किशोरी अपने कमरे में चली गई और पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे में परिजनों के पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। परिजनों ने मामले में पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed