फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर में 29 फरवरी को जन्में 41 बच्चे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर में 29 फरवरी को जन्में 41 बच्चे
विज्ञापन

बुलंदशहर। 29 फरवरी को पूरे जिले में 41 बच्चों ने जन्म लिया। जिनका जन्मदिन मनाने को अब परिजनों को चार साल का इंतजार करना होगा। वहीं, लीप वर्ष में जन्मे बच्चों को लेकर परिवार में खुशी का माहौल बना रहा।
लीप वर्ष यानी 29 फरवरी का एक विशेष महत्व है। इसका सबसे बड़ा असर इस दिन जन्मे या इस दिन में शादी या अन्य कार्य को यादगार मनाने के इन सभी लोगों को चार साल तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, अब इस श्रृंखला में 41 नवजात और 40 से अधिक नवदंपतियों का नाम और जुड़ गया। जिला महिला अस्पताल में जहां 36 बच्चों का जन्म हुआ। जिला महिला अस्पताल में जन्मे बच्चों में 17 बेटी और 21 बेटे शामिल है।
विज्ञापन

वहीं, खुर्जा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में लीप डे को पांच बच्चों का जन्म हुआ। इस वर्ष के लीप डे को खुर्जा नगर के मंदिर रोड स्थित शिवम अस्पताल में रुकसाना पत्नी जाकिर निवासी बारादरी ने शाम 05.19 बजे पर बेटी को जन्म दिया। अस्पताल की चिकित्सक डा. सीमा गोयल और डा. मनीष गोयल ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अस्पताल रोड स्थित भवानी नर्सिंग होम में रीता पत्नी नरेश निवासी गांव जवां जिला गौतमबुद्धनगर ने बेटा, प्रियंका पत्नी नरेश निवासी जहांगीराबाद ने बेटा, मुन्नी पत्नी नदीम निवासी वाजिदपुर ने बेटी और पूजा पत्नी ललित निवासी रामगढ़ी ने बेटी को जन्म दिया। अस्पताल की चिकित्सक डा. सुधा अग्रवाल ने सभी नवजात शिशुओं के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं शिशुओं के लीप डे पर जन्म होने से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -------
जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधा ने बताया कि अस्पताल आने वाली प्रसव पीड़िता का नियमानुसार प्रसव कराया गया। साथ ही कुछ परिजनों ने 29 फरवरी को यादगार मनाने के लिए इंतजार तो कुछ ने ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed