{"_id":"5e5c04f28ebc3ef3ba5cf3cd","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1951926170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मनचलों के खिलाफ दर्ज हुआ गुंडा एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मनचलों के खिलाफ दर्ज हुआ गुंडा एक्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाल ने महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले पांच मनचलों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इन युवकों को पिछले माह छेड़छाड़ करते हुए एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने पकड़ा था। जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
शहर कोतवाली पुलिस ने जनवरी और फरवरी माह में छेड़छाड़ को लेकर एंटी रोमियो दल की मदद से अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत कई स्थानों से करीब 35 युवकों को पकड़ा गया था। जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके अलावा 250 से अधिक युवकों को चेतावनी देकर थाने से छोड़ा गया था। जिन युवकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। उनमें से पांच के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। जिनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। उनके नाम जिशान निवासी आदिलनगर, पौरुष निवासी प्रीत विहार, राजा उर्फ रजत निवासी मोहल्ला साठा, अनस निवासी फैसलाबाद, प्रमोद निवासी धर्म एंक्लेव हैं। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि इन लोगों के नाम थाने के रजिस्टर में दर्ज हो चुके हैं। वहीं, अभी कई और युवकों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।