फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कई गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कई गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी थाना अंतर्गत ग्राम ऐंचाना के निकट एक जंगल में रविवार की प्रात: कई गोवंशों के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर एडीएम प्रशासन रविंद्र कुमार, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सदानंद गुप्ता, सीओ गोपाल चौधरी, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा, पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स व पीएसी भी बुला ली गई।

ग्राम ऐंचाना के निकट जंगल में कुछ ग्रामीणों ने प्रात: गोवंशों के अवशेषों को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों को देखते ही आरोपी भागने लगे। बाद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को और हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया तथा उसके साथी भागने में सफल रहे। मौके पर कई गोवंश के अवशेष पड़े हुए थे तथा मांस व गोवंश काटने के औजार पडे़ हुए थे। गोवंशों के अवशेष मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता एवं बजरंग दल के जिला सह संयोजक आदेश चौहान, विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंहल, भाजपा नेता अशोक बिधूड़ी, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, शैलेश तेवतिया आदि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गोवंश की हत्या पर रोष जताया। उनका कहना था कि गुलावठी में गोवंशों की हत्या की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस बीच हिन्दू संगठनों के नेताओं की अधिकारियों से नोकझाेंक भी हुई। कुछ लोगों ने गुलावठी-सैदपुर मार्ग पर ट्रैफिक जाम करने का भी प्रयास किया। परंतु अधिकारियों के समझाने पर वे वापस चले गए। पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस की जांच की। सैंपल लेने के बाद बाकी गोवंशों के अवशेषों को दबवा दिया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर वे घटनास्थल पर पहुंचे। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
- अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed