{"_id":"5e5c04f38ebc3ec5492bda92","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd195185612","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षक ने ठगे 6.5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षक ने ठगे 6.5 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक ने एक युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को जब इस बाबत जानकारी हुई तो उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया और भविष्य में भी रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नजीमपुरा भूड़ निवासी मोहन लाल पुत्र धर्मपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि नगर के शांतिनगर भूड़ निवासी एक व्यक्ति का उसके घर आना जाना था। दोनों की अच्छी जान पहचान भी हो गई थी। आरोपी शिक्षा विभाग में सरकारी अध्यापक है। आरोपी ने बीते दिनों पीड़ित के भतीजे की नौकरी शिक्षा विभाग में लगवाने का झांसा दिया था। जिस पर आरोपी ने उसके झांसे में आकर अगस्त 2019 में साढ़े छह लाख रुपये दे दिए थे। साथ ही आरोपी ने दो माह के भीतर नौकरी लगवाने की बात कही थी। पीड़ित ने बताया कि समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने जब उससे कहा तो आरोपी ने फिर से आश्वासन दिया। वहीं, अब पीड़ित को अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी अब उसे हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।