{"_id":"5e5c02bf8ebc3ef40403d34d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1951833126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में शनिवार को अचानक बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल गिर गई। बेमौसम बारिश से गिरी गेहूं की फसल को देख किसान चिंतित हैं और वह मुआवजे की मांग कर रहे हैं। रविवार को अब मौसम साफ होने पर धूप खिल गई। जिससे सभी ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि जनपद में इस बार 2.03 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल है। हालांकि बार-बार मौसम बिगड़ रहा है। लेकिन पिछले काफी दिनों से मौसम अच्छा होने पर किसानों को आस थी कि इस बार गेहूं की अच्छी फसल होगी। इस समय गेहूं में बाली आनी शुरू हो गई है। लेकिन शनिवार को बेमौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। जिले में गेंहू की फसल बर्बाद हो गई है। अब किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
बारिश के साथ ओलावृष्टि से जो फसल गिरी है। उसका आंकलन करवाया जाएगा। हालांकि अभी गेहूं की फसल को अधिक नुकसान न होने की भी संभावना है। यदि किसी किसान की फसल गिर गई है या खराब हो गई और उसने फसल का बीमा करवा रखा है तो वह फसल के नुकसान की भरपाई के लिए संबंधित बीमा कंपनी में आवेदन करे। - अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बुलंदशहर।