फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सीएचसी में बज रहा था डीजे, सामने कॉलेज में चल रही थी बोर्ड परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सीएचसी में बज रहा था डीजे, सामने कॉलेज में चल रही थी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र स्थित सीएचसी में एक कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। जबकि, कुछ ही दूरी पर एक इंटर कॉलेज में छात्र बोर्ड परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान एक छात्र के परिजनों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शासन के निर्देशों की जानकारी देकर डीजे को बंद कराया।

गौरतलब है कि बीते दिनों बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने पर शासन ने सभी जनपदों में तेज आवाज में डीजे बजाने व शोर करने पर पाबंदी लगा दी थी। साथ ही निर्देश जारी किए थे कि यदि कहीं ऐसा होने की सूचना 112 पर दी जाए तो पुलिस तत्काल पहुंच कर कार्रवाई करे। शनिवार को सीएचसी में एक महिला कर्मचारी का विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा था। इस दौरान वहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था। उधर अस्पताल के सामने स्थित मथुरिया इंटर कॉलेज में शाम की पाली में बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र पेपर दे रहे थे। प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को गणित और बायोलॉजी की परीक्षा चल रही थी। डीजे बजने से छात्रों को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान एक छात्र के परिजनों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डीजे को बंद कराया। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत गिरि ने बताया कि एक महिला कर्मचारी का रिटायरमेंट हुआ था। आवासीय परिसर में बज रहे डीजे को तत्काल बंद करा दिया गया था। वहीं, कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल डीजे को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed