फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, युवती समेत तीन की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, युवती समेत तीन की मौत
विज्ञापन

डिबाई। अलीगढ़-डिबाई हाईवे पर दानपुर इंटर कॉलेज के सामने सोमवार देर रात एक बाइक को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक युवती व दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, मामले में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दौलतपुर चौकी क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव देवीनगला तृतीय निवासी भोजराज सिंह पुत्र सोनपाल ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र परम सिंह के भांजे की शादी भीमपुर दौराहे पर स्थित एक मैरिज होम में थी। देर रात को वादी का भतीजा गांव निवासी कौशल (22) पुत्र होम निध सिंह अपने साथी मुकेश (20) पुत्र चुन्नी सिंह व अपनी मौसी की पुत्री डोली (20) पुत्री लालता प्रसाद के साथ बाइक से निकला था। बताया गया कि कौशल और मुकेश डोली को छतारी थाना क्षेत्र के उसके गांव चौंढेरा छोड़ने के लिए जा रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग जब दानपुर के निकट जनता इंटर कॉलेज के पास पहुंचे तो बाइक में पंचर हो गया। जिसके बाद वह सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान तेज गति से विपरीत दिशा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए, साथ ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

खेती और मजदूरी करते थे युवक
मृतक कौशल अपने पिता के साथ कई सालों से खेती करता था। वहीं मृतक मुकेश मजदूरी का कार्य करता था। मृतका डोली दो वर्ष पूर्व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर घर के कामकाज में सहयोग करती थी। गांव में दो युवकों समेत एक रिश्तेदार युवती की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक कोे कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - अखिलेश कुमार गौड़, निरीक्षक डिबाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed