फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मालखाने में रखा 10 किलो डोडा खा गए चूहे, आरोपी बरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
मालखाने में रखा 10 किलो डोडा खा गए चूहे, आरोपी बरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बिहार में चूहे पकड़ी गई शराब पीते हैं तो बुलंदशहर जनपद में चूहे नशीला डोडा गटक गए। थाने में रखा डोडा बतौर सुबूत कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। मामले में पुलिस द्वारा न्यायालय को चूहों द्वारा उक्त डोडा चट करने की जानकारी दी गई। जिसके बाद न्यायालय ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। साथ ही न्यायालय ने जनपद एसएसपी को मामले की गहनता से जांच कराकर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश भी दिए हैं।

गौरतलब है कि बिहार में वर्ष 2017 और वर्ष 2018 में बिहार पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब को मालखाने में रखवा दिया गया था। बाद में मामला सामने आया था कि उक्त शराब को चूहों ने गटक लिया था, जो पूरे देश में सुर्खियों में रहा था। वहीं, अब जनपद के ककोड़ थाने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ककोड़ थाने पर तैनात रहे उपनिरीक्षक विनीत कुमार ने 27 मई 2014 को गश्त के दौरान दो आरोपियों को एक कार समेत पकड़ा था। कार से उन्होंने अवैध शराब व एक बोरे में रखा करीब दस किलोग्राम डोडा भी बरामद किया था। जिसे ककोड़ थाने के मालखाने में रखवा दिया गया था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों बलजीत सिंह व मनोहर सिंह के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। मामला सत्र विचारण के दौरान थाना ककोड़ पुलिस ने न्यायालय में माल मुकदमा दस किलोग्राम डोडा चूरा को प्रस्तुत करने में असफल रही। पुलिस ने बताया कि माल मुकदमा को चूहे खा गए हैं और सारा माल मुकदमा नष्ट हो गया है। जिसका तस्करा जीडी में 4 अक्तूबर 2019 को अंकित किया गया था। इसी के चलते अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम रामप्रताप सिंह के न्यायालय ने दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। साथ ही एसएसपी को मामले में गहनता से जांच कराकर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed