फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पूर्व प्रधान हत्याकांड मामला : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से मिले सपाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पूर्व प्रधान हत्याकांड मामला : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से मिले सपाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। कैलावन के पूर्व प्रधान संजय शर्मा के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपाइयों ने एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान सपाइयों ने पूर्व प्रधान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा जल्द नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बीते रविवार को कैलावन गांव के पूर्व प्रधान और सपा नेता संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामलेे में शिकारपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अभी तक मुकेश पंडित पुलिस की पकड़ से दूर है। मामले में मुकेश पंडित समेत सात लोगों के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को सपा के जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू के नेतृत्व में सपा नेता व पूर्व प्रधान संजय शर्मा की हत्या के मामले में एसएसपी से मिले। अमजद अली गुड्डू ने बताया कि संजय शर्मा की दिनदहाड़े बीच गांव में गोली मारकर हत्या करने के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। अपराधियों की अगर जल्दी गिरफ्तारी नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री अब्दुल रब ने बताया कि जिस तरह से प्रदेश में हत्या पर हत्या हो रही है, उससे प्रदेश के लोगों में आक्रोश है। अब प्रदेश की सरकार को जुमलेबाजी छोड़ के जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीरता ध्यान देना चाहिए। इस दौरान एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिनके खिलाफ एफआइआर की गई है उनके व परिवार के सभी लोगो के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। साथ मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जल्द ही मुकेश पंडित समेत बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष हिमायत अली, वरिष्ठ नेता शुजात आलम एडवोकेट, पूर्व जिला महासचिव राहुल यादव, महेंद्र यादव, देवेंद्र पंडित एडवोकेट, शेख रहीस, जावेद चौधरी, सलमान मौजूद आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed