फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अलग अलग हादसों में पांच लोगों की मौत, कोहराम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अलग अलग हादसों में पांच लोगों की मौत, कोहराम
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात व बृहस्पतिवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसोें में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। हादसों के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के पिलखनवाली बिलसूरी मार्ग पर मंगलवार रात दो बाइक सवार युवक घायल पड़े मिले थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
केस-1
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरसलघाट निवासी फारुख पुत्र हाजी ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका भतीजा तालिब बुधवार शाम को बाइक लेकर घर से गया था। देर शाम नेशनल हाईवे 91 पर गांव दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तालिब गंभीर रुप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, जिला अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केस-2
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव जारजपुर निवासी बाबूराम पुत्र रामचंद्र ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनका 23 वर्षीय पुत्र कुलदीप बाइक लेकर घर से निकला था। वह सिकंदराबाद के गांव सरायघासी में अपने बड़े भाई के पास जा रहा था। जब वह बाइक लेकर भूड़ चौराहे से आगे गंगा नर्सरी के निकट पहुंचा तो तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गुठावली खुर्द निवासी मुकेश जाटव (30वर्ष) पुत्र बालमुकुंद, जगरूप (45वर्ष) पुत्र चरण सिंह बुधवार की रात बाइक से नोएडा से अपने घर लौट रहे थे। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में करीब आठ बजे पिलखनवाली-बिलसूरी मार्ग पर पुलिस को जगरूप के सड़क पर घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के साथी की तलाश की। घटना स्थल के पास ही मुकेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में नाले में पड़ा मिला। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी दी। एसआई कामेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी। किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना में दोनों की मौत हुई है।

दो दिन पहले ही नोएडा की कंपनी में लगी थी नौकरी
सिकंदराबाद। मृतक जगरूप, मुकेश के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही दोनों की नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी लगी थी। बुधवार को ड्यूटी के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। बताया गया कि मृतक मुकेश की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। जगरूप के दो बेटे एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed