फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दोस्तों संग मिलकर भाई की गला दबाकर हत्या, शव गंगा में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दोस्तों संग मिलकर भाई की गला दबाकर हत्या, शव गंगा में फेंका
विज्ञापन

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पगौना में एक भाई ने जमीन के लालच में खून के रिश्तों को कलंकित कर दिया। आरोपी ने अपने नाबालिग भाई की साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर नृशंस हत्या कर दी है। साक्ष्य छिपाने के लिये उसके शव को पत्थरों से बांधकर गंगा में फेंक दिया। जिसे पुलिस ने आरोपी भाई वीर बहादुर की निशानदेही पर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है।
थाना क्षेत्र के गांव पगौना निवासी विनोद कुमार ने अनूपशहर कोतवाली में 12 फरवरी को अपने छोटे बेटे पवन की सात फरवरी को घर से लापता होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि लापता पवन की उसके भाई द्वारा साथियों संग मिलकर हत्या कर दी गई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी वीरबहादुर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिस पर उसने पवन की हत्या के जुर्म का इकबाल कर लिया। आरोपी वीरबहादुर ने बताया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पवन की गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को बाइक से ले जाकर अनूपशहर पुल से गंगा में फेंक दिया। आरोपी ने बताया कि भाई पवन उसके खिलाफ परिजनों को भड़काता था जिससे उस पर डांट पड़ती थी। पिता विनोद के पास 22 बीघा जमीन थी। आरोपी के तीन भाई थे जिसमें बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है तथा दूसरे भाई की शादी नहीं हुई हैै। पवन की हत्या के बाद आरोपी वीरबहादुर संपत्ति का एकमात्र वारिस बन जाता। प्रभारी निरीक्षक मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी को हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में तरमीम क र मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

---------
मां बाप के लिये है दुख की घड़ी
पवन की मौत से जहां मां बाप ने एक बेटा खोया है वहीं दूसरा बेटे वीरबहादुर को जेल जाना पड़ रहा है। इससे पहले सन 2008 में तीसरे बेटे की भी हत्या होने से परिजन पहले से ही शोकसंतप्त थे। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed