फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

कचहरी में रामभरोसे सुरक्षा व्यवस्था, वारदात को न्यौता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कचहरी के गेट से पुलिसकर्मी गायब। - फोटो : BULANDSHAHR
कचहरी में रामभरोसे सुरक्षा व्यवस्था, वारदात को न्यौता
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखनऊ में कोर्ट में बृहस्पतिवार को हुए बम धमाके के बाद अमर उजाला टीम ने कचहरी सुरक्षा को लेकर पड़ताल की। सुरक्षा व्यवस्था को अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर पाई गई। चौकी खाली मिली तो एक सिपाही ड्यूटी के दौरान कान की सफाई करते नजर आया। यही नहीं परिसर के मुख्य द्वार पर भी पुलिसकर्मी नदारद नजर आए।

बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ स्थित वजीरगंज इलाके में कोर्ट परिसर में बम धमाका होने से कुछ अधिवक्ता आदि घायल हो गए थे। साथ ही पुलिस ने इस दौरान तीन बम भी वहां से बरामद किए थे। जिससे कचहरी की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि पूर्व में भी प्रदेशभर में कचहरी में हुई वारदातें सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाती नजर आई हैं। जिसके बाद प्रदेशभर में कचहरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन सख्त हो जाता है। लेकिन, यह सख्ती चंद दिन ही नजर आती है। इसके बाद फिर से सुरक्षा व्यवस्था धूमिल होने लगती है। वहीं, बुलंदशहर कचहरी परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे ही है। बृहस्पतिवार को लखनऊ में हुई वारदात के बाद कचहरी के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मी नदारद नजर आए। साथ ही अन्य द्वारों पर भी कमोबेश यही हाल नजर आया। इसके बाद कचहरी स्थित चौकी भी सुनसान और खाली नजर आई। यही नहीं कचहरी चौकी की हालत भी बदतर हुई पड़ी है। जिसे सुधारने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। साथ ही इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी बाहर एक दूसरे से बातें करते तो कुछ फोन पर चिपके नजर आए। जबकि एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कान साफ कराते नजर आए। हालांकि, कैमरे पर नजर पड़ते ही पुलिसकर्मी ड्यूटी निभाने मे मशगूल हो गए।
विज्ञापन

--------
कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। कई बार औचक निरीक्षण भी किया जाता है। लापरवाही बरतने वालों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- राघवेंद्र मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed