{"_id":"5e4596838ebc3ee5da51738f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1941090197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे का शव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटे का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
डिबाई। अलीगढ़-डिबाई हाईवे पर छतारी के निकट स्कूटर सवार मां-बेटे को मैक्स ने बुधवार देर शाम कुचल दिया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार दोपहर मोहल्ला काजीखेल आवास पर धर्मवीर व पदमा देवी दोनों का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोग मां-बेटे के शव एक साथ देखकर बिलख उठे। चारों ओर शोक व्याप्त हो गया। राजघाट गंगा तट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इसमें सैकड़ों लोग शमिल हुए। मोहल्ला काजी खेल निवासी चंद्रसेन प्रजापति का पुत्र धर्मवीर सिंह (35) अपनी मां पदमा (65) के साथ अलीगढ़ से स्कूटर से वापस आ रहा था। अलीगढ़-डिबाई हाईवे पर छतारी थाना क्षेत्र गांव पीतमपुरा के निकट तेज रफ्तार मैक्स ने स्कूटर सवार मां-बेटे को कुचल दिया था। इसमें धर्मवीर की मौके पर मौत हो गई थी। गंभीर हालत में पदमा को चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडीकल रेफर किया था। वहां उपचार के बाद पदमा देवी ने दम तोड़ दिया था। दोनों मां-बेटे की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों का हुजूम आवास पर उमड़ पड़ा। मृतक धर्मवीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह फड़ लगाकर सामान बेचकर परिवार का पालन कर रहा था।