{"_id":"5e4449318ebc3ee58e16c565","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd194092788","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता पर किया गया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने दिया तीन तलाक, पीड़िता पर किया गया जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देना व ससुरालीजनों द्वारा उसका उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों का दबोच नहीं जा सका है।
गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी अलीमा पुत्र ताज मोहम्मद ने नगर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसका निकाह क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी रहीश पुत्र रफीक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष की ओर से हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया गया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन निकाह में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रही थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके पक्ष के भी समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगो पर डटे हुए थे। आरोप है कि बीते दिनों पीड़िता के साथ उसके ससुरालीजनों ने जमकर मारपीट की। साथ ही उसकी हत्या की कोशिश भी की गई। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे छोड़ा और पति ने पीड़िता को तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। साथ ही आरोपी अब उसे हत्या की धमकी दे रहे थे। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।