फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी बवाल के आरोपियों के खिलाफ वारंट जल्द

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ऊपरकोट बबाल करने वाले का पोस्टर डेमो। - फोटो : BULANDSHAHR
यूपी बवाल के आरोपियों के खिलाफ वारंट जल्द
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली के ऊपरकोट इलाके में करीब डेढ़ माह पूर्व हुए बवाल में एसआईटी की जांच में 24 नाम और प्रकाश में आए हैं, जिनकी सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब उनके खिलाफ वारंट जारी कराने जा रही है। साथ ही उनके पोस्टर चस्पा करने की भी तैयारी हो चुकी है। इसका डेमो भी पुलिस ने बना लिया है।
गौरतलब है कि गत 20 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद लोग ऊपरकोट मोहल्ले में सड़कों पर आ गए थे। पहले वह जमीन पर बैठकर धरना देने लगे। जब वह ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में जाने लगे तो पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया था। जिसके बाद पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी गई थी। देखते ही देखते प्रदर्शन ने बवाल का रूप ले लिया था। जिसमें देहात कोतवाली पुलिस की जीप समेत दो वाहन फूंक दिए गए थे। साथ ही वायरलेस तोड़ दिए थे। करीब डेढ़ घंटे तक उपद्रवियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। इसमें कुल 22 नामजद और 700-800 अज्ञात आरोपी थे। अब इसकी जांच एसआईटी कर रही है। मामले में पुलिस केवल दो नामजद समेत कुल 12 आरोपियों को ही सलाखों के पीछे भेज सकी थी। वहीं, बीते दिनों एसआईटी की जांच में 24 नाम और सामने आए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी वारंट पुलिस ले रही है। साथ ही उनके पोस्टर भी चस्पा किए जाने की तैयारी है। पोस्टर का पुलिस ने डेमो भी तैयार कर लिया है। जल्द ही प्रिंट होने के बाद पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी फिलहाल आरोपी मुसीर जहूजा निवासी बीसा कालोनी, राशिद कुरैशी पुत्र मोबीन निवासी रुकनसराय, काला भड़भूजा निवासी भड़भूजा वाली गली, मोहम्मद गनी निवासी बजरिया, उस्मान गनी पुत्र जफरू पहलवान निवासी टंटान, अस्लम उर्फ अब्दुला पुत्र इस्लाम, शाहनवाज पुत्र लमचू, मोटा पुत्र सरफराज निवासीगण नरसलघाट, दानिश उर्फ नामे पुत्र फाजुल निवासी बजरिया, रहीफुल हसन पुत्र फैजुल निवासी कसाईवाड़ा, हसमूदीन साबू निवासी मामन चौकी, दानिश पुत्र यामीन निवासी रुकनसराय, फरीद पुत्र मोबीन, फरीद कुरैशी पुत्र चव्वा, चव्वनी उर्फ फिरोज पुत्र चव्वा सैद, जुब्बी उर्फ जुबैर पुत्र जैद पहलवान, हाजी अनवर, समीर पुत्र सगीर निवासीगण मनिहारों वाला कुआं, शादाब पुत्र रफीक निवासी पीर वाली गली, उजैफ पुत्र आबिद निवासी मोहल्ला शैखान, मुस्तफा उर्फ मुस्तकीम अल्वी निवासी अलीमुदीन वालों की टैंट की दुकान पर नौकरी करता है, राशिद कोगड़ा निवासी इमामबाड़ा, बाबू कुरैशी निवासी सरायधारी, नदीम पुत्र हकीम निवासी रुकनसराय के पोस्टर चस्पा करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पोस्टर जल्द ही सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कर दिए जाएंगे। इस संबंध में डेमो भी तैयार कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी वारंट भी लिए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed