{"_id":"5e4443a58ebc3ee5e924fe10","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1940920121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पर डटे किसान...सरकारी वाहनों का हो चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पर डटे किसान...सरकारी वाहनों का हो चालान
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट के सामने धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BULANDSHAHR
कलक्ट्रेट पर डटे किसान...सरकारी वाहनों का हो चालान
बुलंदशहर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट गेट पर घंटों डटे रहे और हंगामा किया। उनकी मुख्य मांग सरकारी वाहनों का चालान करने की रही। किसान ने गन्ना भुगतान न होने और प्रशासन व बिजली अफसरों द्वारा अनावश्यक परेशान करने को लेकर भी नाराजगी जताई। वहीं, मौके पर पहुंचे एडीएम न्यायिक, एसपी सिटी, एसआरटीओ प्रशासन, एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने किसानों कोे आश्वासन दिलाकर धरना समाप्त कराया।
ट्रैक्टर का चालान काटने व अन्य समस्याओं को लेकर आक्रोशित किसानों ने जमकर कलक्ट्रेट गेट पर हंगामा किया। सब एक ही सुर में पुराने हो चुके सरकारी वाहनों के भी चालान काटने की बात कर रहे थे। गेट के बाहर बैठे भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर मुख्य महासचिव मांगेराम त्यागी ने एक देश एक कानून का पालन करना होगा। किसानों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने सीओ सिटी की गाड़ी का बीमा दिखाने और नगर कोतवाल की गाड़ी का पॉल्यूशन भी जांच कराने की मांग की। मांगेराम त्यागी ने चेतावनी दी कि अगर किसानों के ट्रैक्टरों के चालान काटे गए तो सरकारी विभागों की बिना बीमा चल रही और दस वर्ष पुराने वाहनों को सीज किया जाएगा। कहा कि प्रशासन एक तो गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करवा पा रहा है, उसके बावजूद भी किसानों का शोषण करने में लगा हुआ है। बिजली का बिल बेहिसाब तरीके से बढ़ गया है। गन्ने का भुगतान न होने के बावजूद किसान बिल नहीं भर पा रहे हैं। कैप्टन यशवीर सिंह ने कहा कि रविवार को अगौता क्षेत्र में छह ट्रैक्टरों का चालान काट दिया था। कहा कि अगर किसानों को परेशान किया गया तो भारतीय किसान यूनियन एक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी। इस अवसर पर मोनू त्यागी, सरदार सिंह, शैलेंद्र आर्य, सुशील चौधरी, जिवेश प्रधान, बब्बन प्रधान, संजू चौधरी आदि उपस्थित रहे।