{"_id":"5e42f6f98ebc3ee5a554a7e4","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1939827172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन निर्माण के दौरान मरे मजदूर के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन निर्माण के दौरान मरे मजदूर के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के स्याना अड्डे पर सीवर लाइन की ढांग गिरने से एक मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उत्तर प्रदेश जल निगम निर्माण खंड के जेई की तहरीर के आधार पर पर संबंधित कंपनी के अनुबंधक के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोप है कि बिना सुरक्षा उपायों के मजदूरों से काम कराया जा रहा था।
पिछले कई माह से पूरे नगर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। 6 फरवरी को स्याना अड्डा के पास सीवर लाइन की खुदाई का काम जेसीबी मशीन किया जा रहा था। मध्य प्रदेश के जनपद झाबुआ के थाना काकनवानी क्षेत्र के गांव प्लासदौर निवासी कमलेश पुत्र रामसिंह और अप्पू पुत्र हवासिंह भी वहा मजदूरी का काम कर रहे थे। खुदाई की मिट्टी ढांग लगाते समय अचानक वह गड्ढे में गिर गई। हादसे में दोनों मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। जेसीबी से मिट्टी हटाकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर कमलेश(20) की मौत हो गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश जल निगम निर्माण खंड के जेई विजयपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गुजरात के अहमदाबाद निवासी अनुबंधक मेसर्स इनफा प्रोजक्ट प्राइवेट लिमटेड पर आरोप लगाया है। आरोप है कि अनुबंधक कंपनी बिना सूचना दिए ट्रेंच पर बिना किसी सुरक्षा उपायों मजदूरों से काम करवा रहा था। इसके करण मजदूर कमलेश की मौत हो गई। देहात कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।