फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

15 करोड़ की लागत से जल निगम कराएगा नाला निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
15 करोड़ की लागत से जल निगम कराएगा नाला निर्माण
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम के निर्देश पर जल निगम ने करीब 15 करोड़ की लागत से नगर की ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जल निगम ने 4.46 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर टेंडर छोड़ दिया है। उधर, 9.68 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर नगर पालिका को स्वीकृ ति के लिए भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य से पहले की प्रक्रिया शुरू होने की बात विभाग कर रहा है।

नगर की ड्रैनेज व्यवस्था बेहद खराब है। बारिश होते ही मुख्य मार्गों और विभिन्न कालोनियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या को देखते हुए डीएम रविन्द्र कुमार ने ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के लिए जल निगम को नाला निर्माण के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने 4.56 करोड़ रुपये जल निगम को नाला निर्माण के लिए हस्तांतरित किए थे। जिस पर जल निगम ने छह नालों और आरसीसी स्लैब निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर निविदा आमंत्रित की हैं। इन नालों के निर्माण की अनुमानित लागत सेन्टेज सहित 4.46 करोड़ रुपये आएगी। जल निगम ने इन नालों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की हैं। इसके अलावा डीएम के निर्देश पर जल निगम ने सात नालों का एस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव नगर पालिका को भेजा है। इन नालों के निर्माण में अनुमानित लागत 9.68 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सात नालों का प्रस्ताव बनाकर नगर पालिका को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। छह नालों के एस्टीमेट तैयार कर निविदा मांगी गई हैं।
- एसके शर्मा, एक्सइएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed