फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

योगी सरकार में आपसी सद्भाव से रह रहे हिंदू-मुसलमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गौरी शंकर डिग्री कालेज में सीएए पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र ? - फोटो : BULANDSHAHR
योगी सरकार में आपसी सद्भाव से रह रहे हिंदू-मुसलमान
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचने पर भाजपाइयों ने स्वतंत्र देव सिंह का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद हर हिंदू और मुसलमान आपसी सद्भाव के साथ रह रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोहर्रम का जुलूस हो या कांवड़ यात्रा दोनों सकुशल संपन्न होती है। जिन लोगों को सीएए के बारे में जानकारी नहीं है वह लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं।

सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष करीब एक बजे गंगा नगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे वहां पर जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया के नेतृत्व में भाजपा सांसद भोला सिंह समेत पांच विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय पर समन्वय समिति की बैठक ली। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विपक्ष ने बेकार में ही सीएए को लेकर भ्रांतियां फैला रखी है। जबकि, इससे भारत के रहने वालों को कोई भी नुकसान नहीं हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सबको साथ मिलकर इस फैलाई गई भ्रांति को दूर करना है। इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी ठान लें कि उन्हें कम से कम सौं घरों में जाकर लोगों को सीएए के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान हो सबके लिए समान भाव से कार्य कर रही है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉॅ. चंद्रमोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, विधायक संजय शर्मा, विधायक अनीता लोधी, विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक विमला सोलंकी, विधायक बिजेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक दुल्हेरा, पूर्व जिपं अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, लक्ष्मीराज सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed