फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सम्मान निधि पाने वाले किसानों का बनेगा क्रेडिट कार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सम्मान निधि पाने वाले किसानों का बनेगा क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। 24 फरवरी से पहले कई स्थानों पर कैंप लगाकर अभियान चलाया जाएगा। जिले में 3.75 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया गया है, जिनमें से 3 लाख 54 हजार किसानों के केसीसी बने हैं। शेष 21 हजार किसानों के कार्ड बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए केसीसी देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैंकों द्वारा 23 फरवरी तक कैंप लगाकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने बताया कि बैंकों को आवेदन प्राप्ति के 14 दिनों के अंदर हर हाल में केसीसी जारी करने होंगे। सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी, जिनका बैंक में खाता है, लेकिन केसीसी नहीं है। वह खसरा खतौनी के साथ अपनी बैंक शाखा में केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मौजूदा केसीसी धारक आवश्यकतानुसार अपनी ऋण सीमा में बढ़ोत्तरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। निष्क्रिय केसीसी धारक भी कार्ड को सक्रिय करने और ऋण सीमा बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed